मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 दिसम्बर को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15, वर्ष 2015-16 के धान बोनस की राशि जिले के किसानों के खातों में अंतरित की। इससे जिले के किसानों खुशी की लहर है और वे मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दे रहें है। जिले के किसानों को 264 करोड़ 79 लाख 45 हजार रूपये की धान बोनस राशि दी गई है। इसमें वर्ष 2014-15 के 84 लाख 322 किसानों की 130 करोड़ 50 लाख 62 हजार रूपये की बोनस राशि एवं वर्ष 2015-16 के 86 हज़ार 81 किसानों की 134 करोड़ 28 लाख 83 हजार रूपये बोनस राशि शामिल है।    ग्राम बेन्द्री निवासी कृषक श्री रवि सुदन पटेल ने कहा कि हमें धान बोनस की राशि 87,960 रूपये मिली। बोनस के पैसों से खेत में तार घेरा लगवाएंगे। साथ ही पाइप लाईन बिछाएंगे, जिससे सिंचाई करने में आसानी हो। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमारा बकाया धान बोनस दिया और समर्थन मूल्य भी बढ़ गया है।  इससे हमें खेती से अच्छी आय हुई है। इस पहल से युवा भी किसानी की तरफ रुचि लेंगे। कृषक श्री रिपु सूदन पटेल ने कहा कि धान बोनस की राशि 92,687 रुपए प्राप्त हुई जिसे हम खेती में लगाएंगें। हम दो फसल लेते हैं इसलिए खेत में पाइप बिछाने का भी कार्य करेंगे। बच्चों के लिए मोबाईल लेंगे। ग्राम परसट्टी के निवासी श्री नोहर जोशी ने कहा कि धान बोनस की राशि 86,800 रूपये मिला। घर की मरम्मत करवाएंगे और खेती में लगाएंगे। मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने किसानों को बोनस दिया इससे किसानों में बहुत खुशी है। श्री धनसाय साहू ने कहा कि धान बोनस की राशि 92,000 हजार रुपए मिले, जिससे मेरी ट्रैक्टर की किस्त पटाएँगे। मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद बोनस की राशि मिल जाने से किसानों में हर्ष है और इसी प्रकार के पहल से किसान आगे बढ़ेंगे और उन्नति करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930