अंबिकापुर के बौरीपारा गाड़ाघाट स्थित शराब दुकान में मिलावट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने के बाद आबकारी उपनिरीक्षक सौरभ साहू को निलंबित कर दिया गया है। चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ ने उक्त कार्रवाई की है। अंबिकापुर शहर के गाड़ाघाट स्थित शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा मिलावट करते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। कलेक्टर कुंदन कुमार ने भी प्रकरण को गंभीरता से लिया था। उनके निर्देश पर भी जांच चल रही थी। यह वीडियो वहीं के एक निष्कासित कर्मचारी ने प्रसारित किया था। इधर आबकारी आयुक्त महादेव राव कावरे ने उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता सरगुजा से जांच कराई थी। जांच में शराब में मिलावटी संबंधी वीडियो विदेशी मदिरा दुकान बौरीपारा अंबिकापुर का पाया गया।आबकारी आयुक्त ने वीडियो में दिख रहे शराब विक्रयकर्ता बृज बिहारी गुप्ता, विजय नंद राजवाड़े, मल्टीपर्पस वर्कर सुरेश कुमार राजवाड़े व सुरक्षा गार्ड रामसेवक तिर्की के विरुद्ध ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई करते हुए नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं दुकान के प्रभारी अधिकारी सौरभ साहू उप निरीक्षक आबकारी को कार्य में लापरवाही पाए जाने पर निलंबित कर दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031