भिलाई । नये साल के दिन 01 जनवरी सोमवार को मैत्री बाग एवं चिडिय़ाघर पर्यटकों के दर्शनार्थ खुला रहेगा। प्रति नववर्ष के आगमन पर आस-पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में पर्यटक, मैत्री बाग में मनोरंजन एवं पर्यटन के उद्येश्य आते है।
अत: कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए तथा अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए पर्यटकों को पेटीएम या दूसरे मान्य यूपीआई एप्स के माध्यम से ऑनलाईन भुगतान करने पर ही टिकट बुक करने पर सुविधा प्रदान की जाएगी। अत: पर्यटकों से निवेदन है कि अपने मोबाइल में पेटीएम दूसरे मान्य पेटीएम या यूपीआई एप्स डाउनलोड कर लें और नववर्ष के दिन भीड़ में अनावश्यक परेशान होने से बर्चे।
शहर में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पर्यटकों से अपील की जाती है कि कोरोना वायरस के बचाव के नियमों का पूर्णत: पालन कर्रें। हाल ही में, विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारियों के रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस का एक नया प्रकार (स्ट्रेन) उभरा है जो कि कई राज्यों में फैल रहा है।
विगत दिनों भिलाई-दुर्ग में कोरोना के 11 संभावित प्रकरण प्रकाश में आये र्हैं। सभी व्यक्ति विभिन्न सुरक्षात्मक उपायों का पालन करें, भीड़-भाड़ वाली जगहों और अस्पतालों में आवश्यक रूप से मास्क पहनें, बार-बार हाथ धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी का पालन करें। किसी भी प्रकार का वायरल संक्रमण जैसे सर्दी, खांसी और बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर कोविड-19 का परीक्षण करवायें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031