महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुणे स्थित एक कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही निजी बस पलट गई, जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई और 55 लोग घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मानगांव के तहमानी घाट पर सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई.
उन्होंने बताया कि बस एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रही थी. ये लोग नए साल की पूर्व संध्या के जश्न के लिए पुणे से लगभग 170 किलोमीटर दूर हरिहरेश्वर जा रहे थे. अधिकारी ने बताया कि बस घाट खंड से नीचे आ रही थी तभी पलट गई, जिससे दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.
BIG BREAKING रायगढ़ में बस पलटने से 2 लोगों की मौत, 55 घायल… नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे सभी
Previous Articleक्रिकेट खेलते-खेलते 22 साल के लड़के को आया हार्ट अटैक…
Related Posts
Add A Comment


















