What's Hot

लक्ष्मण झूले पर एक 27 वर्षीय महिला के न्यूड वीडियो शूट किये जाने की खबर मिली है। वहीं इस महिला के खिलाफ स्थानीय पार्षद ने शिकायत दर्ज की, जिस पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। बाद में विदेशी महिला को कुछ शर्तों पर जमानत मिल गई। रिपोर्ट के मुताबिक मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने लोकप्रिय लक्ष्मण झूले की है जहां 27 वर्षीय विदेशी महिला न्यूड वीडियो शूट कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय वार्ड पार्षद गजेंद्र सजवान ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता पार्षद ने बताया कि उन्हें यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली थी। जांच के दौरान आरोप सही पाया गया और इसकी पुष्टि भी हुई कि लक्ष्मण झूला पर न्यूड वीडियो शूट किया गया था। सार्वजनिक स्थान पर इसे अश्लीलता माना गया। बाद में, कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला ऋषिकेश के एक होटल में रह रही है। विदेशी महिला के पते की पुष्टि करने के बाद, पुलिस उस होटल में गई और उससे घटना के बारे में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने न्यूड वीडियो शूट करने की बात को स्वीकार कर लिया। हालांकि महिला ने दावा किया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि भारत में यह अवैध है। विदेशी महिला ने बताया कि उसने यह वीडियो और फोटोशूट मनके और हार के व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया था। उसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031