उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां युवक की शर्मनाक करतूत के बाद युवती ने अपनी जान दे दी. दरअसल युवती की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने अश्लील वीडियो उसके होने वाले ससुराल वालों को भेज दिया. जिसके बाद उसका रिश्ता तो टूट गया. इस बदनामी से आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. एसएचओ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी थी. इस शादी को तुड़वाने के लिए युवक ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए. यह मामला देहात कोतवाली के एक गांव का है. जहां की रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका की भाभी घर पर थी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी दूर का रिश्तेदार है, जो पड़ोस की रिश्तेदारी में आता जाता था. जहां उसने प्रेमजाल में फंसाकर जबरन बेटी के साथ रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया था. फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा. इसके बाद हमने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. आरोपी ममेरे भाई ने उसके अश्लील वीडियो ससुराल भेजे. जिसके बाद उसका रिश्ता टूट गया. इससे तनाव में आकर बेटी ने फांसी के फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि युवती तीन से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर चुकी थी. थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि एक लड़की ने सुसाइड किया है, जिसकी बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया है. परिजनों ने एक युवक जो उनका रिश्तेदार भी है आरोप लगाए है कि उसने अश्लील वीडियो ससुराल भेजे. जिसके कारण उसकी शादी टूट गई. आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओ में केस दर्ज किया गया है, जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031