अयोध्या में जैसे-जैसे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पास आते जा रहा है वैसे-वैसे देश के कोने-कोने के साथ ही साथ साईं नगर जोरा में भी श्रीराम जय राम जय जय राम की रामधुन वाली रैली अब महिलाओं की अगुवाई में जोर पकड़ते जा रही है। इसी क्रम में श्रीमती द्रौपदी सूर्यवंशी श्री साईं दर्शन आवासीय समिति की कार्यकारिणी सदस्य के साथ ही साथ वंदना बिसेन, बिनटी बिसेन, मालती राय, चंपा चंद्राकर और नीतू सिंह आदि राम नाम में रम रही है इनके अलावा और भी महिलाओं की सहभागिता श्रीराम जी की संध्या फेरी में दिनों दिन बढ़ती ही जाएगी।

पुरुष वर्ग में दैनिक रूप से डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव, सुरेश सोनी कोषाध्यक्ष, छगनलाल साहू, मिथिलेश श्रीवास्तव, छोटेलाल ठाकुर, देवनारायण चंद्राकर, श्याम सुंदर राय, एन एस पटेल, रविंद्र शर्मा, मोहित यादव और डी सुरेश संध्या फेरी में शामिल होकर राम नाम का सशक्त संचार करते हैं। इसी प्रकार साईं नगर की युवा टीम में घर-घर अयोध्या का आमंत्रण पत्र, राम मंदिर की फोटो और पूजित अक्षत प्रदान करने के लिए चंद्रशेखर राव पूर्व अध्यक्ष, विमल नगर वर्तमान उपाध्यक्ष, वरुणेंद्र यादव, संतोष पाठक और त्रिभुवन सिंह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।



















