बीजापुर। प्रदेश में पिछले कुछ समय से नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में नक्सलियों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। अचानक से सक्रिय हुए नक्सलियों ने पुलिस और सरकार की नाक पर दम कर दिया था। वहीं अब पुलिस प्रशासन भी नक्सलियों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना बासागुडा और कोबरा बटालियन 210 ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सली मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। जवानों ने जिस नक्सली को गिरफ्तार किया है वो कई बड़ी वारदातों में शामिल था। हाल ही में यात्री बस में हुई आगजनी की घटना में भी ये नक्सली शामिल था।
जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, यात्री बस में आगजनी करने वाले नक्सली को किया गिरफ्तार
Previous Articleईडी की चार्जशीट राजनीतिक षड़यंत्र का हिस्सा : भूपेश बघेल
Next Article यात्रीगण कृपया ध्यान दें…., पढिय़े यह खास खबर…
Related Posts
Add A Comment


















