What's Hot

अमलेश्वर (पाटन)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम दैमार निवासी राधेश्याम बिजौरा एवं श्रीमती विमला देवी बिजौरा के सुपौत्र एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा एवं श्रीमती अदिती बिजौरा के सुपुत्र दिव्यांश बिजौरा भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा आयोजित म्यूजिकल हंगामा के ग्रेंण्ड फाइनल राउंड में तबला में प्रस्तुति देंगे।

भारत स्काउट एडं गाइड द्वारा आयोजित म्यूजिकल हंगामा में सेंट्रल गवर्मेन्ट, स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, कब, बुलबुल, यूनिट लीडर भाग ले रहे है। सलेक्शन ऑडिशन, क्वाटर फाइनल, सेमी फाइनल, ग्रेंड फाइनल इस प्रकार चार चरण में कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें छत्तीसगढ़ से दिव्यांश बिजौरा ग्रेंड फाइनल में अपना स्थान बनाने में सफल हुए हैं।

दिव्यांश बिजौरा केंद्रीय विद्यालय नम्बर-1 डब्ल्यूआरएस कॉलोनी रायपुर में 10 वीं कक्षा में अध्ययनरत है तथा स्काउटिंग में तृतीय सोपान पूर्ण कर चुके हैं तथा कमला देवी संगीत महाविद्यालय से तबला में डिप्लोमा कर रहे हैं अभी विद अंतिम में हैं। दिव्यांश बिजौरा शुरू से ही मेघावी छात्र है। उनका ग्रेंड फाइनल राउंड में सलेक्शन होने से हर्ष व्याप्त है। ग्राम दैमार सहित पाटन क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031