राजस्थान के बूंदी से एक कार्यवाहक प्रिंसिपल द्वारा महिला टीचर से गंदी हरकत और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. पीडि़ता का आरोप है उसे लंबे समय से परेशान किया जा रहा था. टीचर ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
पीडि़त शिक्षिका की शिकायत पर तालेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि प्रिंसिपल ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की. वो उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था. छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसने अधिकारियों से मिली भगत कर झूठी शिकायतों के आधार पर उसे एपीओ करवा दिया. शिक्षिका कहना है कि उसे झूठे मामले में फंसाने की भी धमकी दी गई. वह पिछले 10 सालों से स्कूल में कार्यरत है और लंबे समय से प्रिंसिपल द्वारा मानसिक तौर पर प्रताडि़त किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस का कहना है कि राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की एक शिक्षिका ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का केस दर्ज कराया है. कक्षा में आकर उसके साथ छेड़छाड़ और गलत बातें की. उच्च अधिकारी को शिकायत करने के पर विभागीय रिकॉर्ड खराब करने की धमकी भी दी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31