युवक को लात मारते हुए पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद से हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही विभाग की ओर से इस वीडियो की जांच के आदेश तुरंत ही दे दिए गए। मामला पीलीभीत का है। यहां एक दरोगा ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एक आम नागरिक को लात मार दी। इस पूरे मामले का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने सीओ सिटी को पूरे मामले की जांच सौंप दी है। जांच के बाद आरोपी दरोगा पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। वायरल वीडियो में आरोप है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने एक युवक को लॉकडाउन पालन करने का पाठ पढ़ाने के लिए उसे लात मार दी। मौके पर खड़े किसी युवक ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया। बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस पर सवाल उठने लगे जिसके बाद इस मामले की जांच के आदेश दिए गए।
महिला की साड़ी खींचने का भी लगा था आरोप

demo pic


गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही वाहन चेकिंग के नाम पर सदर कोतवाली पुलिस पर ईदगाह क्रॉसिंग के पास चलती बाइक से एक महिला की साड़ी खींचने का आरोप लगा था। महिला बाइक से गिर कर घायल हो गई। बाद में सदर कोतवाल ने अभ्रदता करते हुए महिला को बाहों में पकड़कर गाड़ी में बिठाया और अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में अभी तक पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, महिला इंसाफ के लिए अधिकारियों के आगे चक्कर लगा रही है। महिला की साड़ी खींचने के मामले पर एसपी जयप्रकाश कहते हैं कि पुलिस द्वारा महिला को बाइक से गिरने की घटना प्रथम दृष्टया गलत है जो कि जांच में अब तक सामने आया है। फिर भी सीओ सदर से जांच करवाई जा रही है। अगर पीडि़ता को जरा भी पुलिस से दिक्कत हुई है तो वह शिकायत करे। दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीडि़ता का आरोप है कि शिकायत करने की बात पर पुलिस उसे झूठे मुकदमे में जेल भेजने की बात कह रही है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031