0 ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लगभग 450 परिवार हो चुके हैं लाभान्वित

राजनांदगांव। वैश्विक आपदा कोरोना के संक्रमण की भयावहता को देखते हुए हनी फाऊंडेशन छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव शाखा द्वारा गरीब, जरूरतमंद और रोजगार से वंचित लोगों तक सूखा राशन और मॉस्क सहित अन्य राहत सामग्रियां पहुंचाकर नेक पहल की जा रही है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए हनी फाऊंडेशन छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड प्रवीण बाम्बेश्वर और किशोर माहेश्वरी ने बताया कि, हनी फाऊंडेशन छत्तीसगढ़ इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण प्रभावित ऐसे परिवार जिनके पास राशन सामग्रियों का सर्वथा अभाव था, उन गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक अब तक ना तो प्रशासन पहुंचा ही था और ना ही कोई सामाजिक संगठन ऐसे वंचित परिवारों के लिए हमारी यह मुहिम मददगार साबित हो रही है। विपदा की इस घड़ी में उन गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक नि:शुल्क सूखा राशन और मास्क सहित अन्य आवश्यक सामग्रियां पहुंचाने का कार्य संस्था लगातार कर रही हैं।

इसी क्रम में संस्था ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लगभग 450 गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ पहुंचाया है। नगर निगम क्षेत्र राजनांदगांव सहित ग्रामीण क्षेत्रों बाँकल, पनेका, फरहद, बरगा, भानपुरी और नादिया जैसे क्षेत्रों में राहत सामग्रियों का वितरण अब तक किया जा चुका है। अगले क्रम में ग्राम झीका और सुखरी में राहत सामग्रियों के वितरण की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यही नहीं कोरोना संक्रमण से बचने ग्रामीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, सेनेटाइजर का प्रयोग लाभ और सावधानियां, हाथ धुलाई के तरीके जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराकर जनसमान्य को जागरूक किया जा रहा है, वहीं इसका पालन करने की समझाईश भी दी जा रही है। हनी फाऊंडेशन के उक्त प्रयासों को सराहा जा रहा है, वहीं इस नेक कार्य के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा भी की जा रही है। हनी फाऊंडेशन छत्तीसगढ़ के स्टेट हैड किशोर माहेश्वरी, प्रवीण बाम्बेश्वर और सहित तहसील समन्वयक पुष्पलता गनवीर, मिथलेश मेश्राम, मासूम बानो, प्रशासनिक अधिकारी छाया यादव, रूबीना कुरैशी, राजेश्वर वर्मा, ग्राम समन्वयक सुप्रिया मंडल, शिव डोंगरे, अखिल साहू, नोगेन्द्र यादव, प्रतिमा धनकर, तामिन साहू, थानेश्वर साहू और विजय साहू इस मुहिम को अमलीजामा पहनाने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031