रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कुछ ही दिन बचे हैं. 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम की मूर्ति के अनावरण समारोह को लेकर हर भारतीय काफी उत्साहित है। इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बनने के लिए अयोध्या में श्रद्धालुओं के साथ ही सेलेब्स का आना भी शुरू हो गया है। इसके अलावा देश के अन्य क्षेत्रों में इस अवसर पर राम मंदिरों एवं अन्य मंदिरों में भी विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मंदिरों में अनेक अनुष्ठान कराये जा रहे हैं जिसमें आयोजकों द्वारा जोरशोर से तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी राजधानी रायपुर के समीपस्थ अभनपुर विधानसभा के ग्राम खट्टी के श्री राधाकृष्ण मंदिर में भगवान रामलला नवीन विग्रह मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर दो दिवसीय मानस गान रामचरित पाठ का आयोजन किया गया है। यह आयोजन रविवार 21 जनवरी को प्रारंभ होगा जो अगले दिन सोमवार 22 जनवरी तक चलेगा। उक्त कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से इस कार्यक्रम में शमिल होने का आग्रह किया गया है। इस आयोजन की तैयारियों में आयोजन समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। आयोजन समिति में सर्वश्री पंडित राकेश मिश्रा, रत्नेश शर्मा, प्रकाश मिश्रा (भोला), ओमकार साहू, उमेन्द्र निषाद, लोकनाथ निषाद, तोरण साहू, प्रेमलाल निषाद, लुकेश्वर यादव, नोहर साहू, आस्तो साहू, राधे साहू, घनश्याम साहू, भोलु साहू, कमलनारायण साहू, तुका धु्रव, रोहित साहू, सत्यनारायण साहू, गिरिवर यादव, राजेन्द्र निषाद, रामशरण यादव, ललित साहू, नोहर निषाद, आलोक मिश्रा, आशुतोष मिश्रा शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031