नॉर्थ ईस्ट इंडिया भारत का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती और हसीन वादियों को निहारने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। कपल्स के लिए नॉर्थ ईस्ट इंडिया जन्नत के समान हैं। अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, असम, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगहें मौजूद हैं। जिनकी खूबसूरती देखते बनती हैं।
आपको बता दें कि नॉर्थ ईस्ट इंडिया को सेवन सिस्टर के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में हनीमून के लिए कुछ हसीन और खूबसूरत जगहों की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में…
गंगटोक
जब भी नॉर्थ ईस्ट इंडिया में मौजूद हसीन और खूबसूरत जगहों की बात होती है। तो इनमें गंगटोक का नाम सबसे ऊपर होता है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक न सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता बल्कि कपल्स के बीच हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी फेमस है। यहां पर आप बर्फबारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसे में आप भी गंगटोक में अपने पार्टनर के साथ एमजी रोड, भारत-चीन सीमा और ताशी व्यू पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों को देख सकते हैं।
शिलांग
मेघालय की राजधानी शिलांग नॉर्थ ईस्ट इंडिया की बेहतरीन जगहों में से एक है। इसको पूर्व भारत में ‘झीलों का शहर’ बोला जाता है। इस कारण यहां पर भारी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। कपल्स के लिए यह एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन माना जाता है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। शिलांग में आप अपने पार्टनर के साथ शिलांग पीक, हाथी झरना और उमियम झील आदि बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर किया।
दार्जिलिंग
पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जलिंग नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमे जाने वाले प्रमुख स्थानों में से एक है। हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद दार्जिलिंग बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं हनीमून के लिए यह हिल स्टेशन सबसे फेमस है। दार्जलिंग की हसीन वादियों को देखकर आपका वापस लौटने का मन नहीं करेगा। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ बतासिया लूप, नाइटेंगल पार्क, टाइगर हिल और रॉक गार्डन जैसी मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
जीरो वैली
समुद्र तल से करीब 5 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद जीरो वैली कपल्स के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है। यह देश की उन जगहों में शुमार है, जो प्रकृति और परंपराओं की जुगलबंदी को दिखाने का काम करता है। यहां पर हर दिन हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। कपल्स के बीच भी जीरो वैली काफी ज्यादा फेमस है। ऐसे में कपल्स हनीमून के दौरान यहां पर घास के मैदान, चारों ओर हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देख सकते हैं।
आइजोल
मिजोरम की राजधानी आइजोल एक बेहद खूबसूरत और मनमोहक डेस्टिनेशन है। वहीं सर्दियों के मौसम में इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है। जिसके कारण कई पर्यटक सर्दियों में आइजोल आना पसंद करते हैं। यह जगह कपल्स के बीच काफी फेमस हैं। यह एक शांत शहर हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ रुंग्डिल झील, डर्ट लिंग हिल्स, मिजोरम संग्रहालय और वंतावंग फॉल्स जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31