मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनाथालय की 21 लड़कियों ने स्टाफ सदस्यों पर दुव्र्यवहार और टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने चार स्टाफ मेंबर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित अनाथालय की लड़कियों ने स्टाफ मेंबर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यहां 4 से 16 साल की लड़कियों ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई तो अफसर भी हैरान रह गए. इस मामले में शिकायत पर इंदौर पुलिस ने अनाथालय के 4 स्टाफ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस गंभीरता से इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, इंदौर के अनाथालय की 21 लड़कियों ने स्टाफ पर आरोप लगाया है कि उन्हें यातनाएं दी गईं. उनके कपड़े उतारवाकर लोहे के चिमटे से दागा गया. जबरन लाल मिर्च जलाकर धुएं में रखा गया और रेलिंग से उल्टा लटका दिया गया.
बता दें कि 13 जनवरी को इंदौर में वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट द्वारा संचालित अनाथालय में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक टीम ने औचक निरीक्षण किया था. इसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ. अनाथालय की लड़कियों ने जब अधिकारियों को आपबीती सुनाई तो वे दंग रह गए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट के चार स्टाफ सदस्यों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.
इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कियों ने अपने बयान में उत्पीडऩ की बातें बताई हैं. इसके आधार पर पुलिस ने वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपियों की पहचान आयुषी, सुजाता, सुमन, आरती और बबली के रूप में की गई है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031