रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री मुखर्जी ने राष्ट्रपति के रूप में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जो देश की प्रगति में महत्वपूर्ण आधार स्तंभ बनें। वे एक कुशल प्रशासक और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने वित मंत्री, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों में रहते हुए अपनी भूमिका का निर्वहन किया। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है और देश ने एक विद्वान व्यक्ति को खो दिया है। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031