मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में 2 युवकों को पिटवाने वाले एसडीएम को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सस्पेंड कर दिया है. सीएम ने कहा कि दो युवकों से मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. बांधवगढ़ एसडीएम को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. मध्यप्रदेश में सुशासन की सरकार है. प्रदेश में आमजन से इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. घटना मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की है, जहां अपनी गाड़ी को साइड न देना एसडीएम साहब को इतना नागवार गुजरा कि सामने वाली कार में सवार युवकों को किसी तरह रुकवाकर उन्हें अपने सामने खड़े होकर पिटवाया.
दरअसल, कोतवाली की सिविल लाइन चौकी पुलिस को फोन पर सूचना मिली घघरी नाका के पास तीन गाडियां खड़ी हैं और उनमें आपस में विवाद हो रहा है. चौकी से मौके पर भेजे पुलिस दल ने देखा कि एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार के वाहन के साथ एक अर्टिगा कार खड़ी थी, जिसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. वाहनों के पास ही दो युवक घायल पड़े थे जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. दोनों युवकों को इस कदर बेरहमी से पीटा गया था कि उनमें से एक शिवम यादव पुलिस को बयान तक नहीं दे पाया. दूसरे युवक प्रकाश दाहिया ने पुलिस को बताया कि वह और शिवम यादव खैरी से चलकर भरौला आ रहे थे. रास्ते में एसडीएम की गाड़ी मिली. शिवम यादव ने गाड़ी रोड से नहीं उतारी तो एसडीएम की गाड़ी पीछा करने लगी. आगे चलने पर उमरिया की ओर से तहसीलदार की गाड़ी आती दिखाई दी और उनकी अर्टिगा कार के सामने आ गई, जिससे उन्हें गाड़ी रोकनी पड़ी.
गाड़ी रुकते ही एसडीएम और तहसीलदार अपनी गाडिय़ों से उतरे और अपने-अपने ड्राइवरों से युवकों को बाहर निकालकर पिटवाना शुरू कर दिया. एसडीएम और तहसीलदार के सामने ही उनके ड्राइवरों ने दोनों युवकों को डंडों से पीट पीटकर अधमरा कर दिया.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031