राजनांदगांव। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में विधायक कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इसके पश्चात शहर की प्रमुख समस्या करोना को लेकर कलेक्टर टीपी वर्मा, सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी से चर्चा की। साथ ही उन्हें दवाइयों की कमी पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से फोन पर बात की। और शहर की करोना की गंभीर स्थिति से अवगत कराया।

जिला मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय में दवाइयों की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए रमन सिंह ने बताया कि निमोनिया में लगने वाली प्रमुख इंजेक्शन रेमडेसवीर की कमी के कारण मरीजों की गंभीर स्थिति हो रही है।

डॉ रमन सिंह के प्रयास के कारण तत्काल ही स्वास्थ्य मंत्री ने 20 इंजेक्शन स्वीकृत करते हुए कल 11.00 बजे राजनांदगांव मेडिकल चिकित्सालय में 20 इंजेक्शन भिजवाने की बात कही। डॉ रमन सिंह के इस प्रयास पर भर्ती मरीजों में अच्छी प्रतिक्रिया देखी गई।


















