
धरसीवां। धरसीवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के जरिये दी। दी गई जानकारी में उन्होंने लिखा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं आप सभी आमजन, पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं, पिछले दिनों मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, वे कृपया टेस्ट करवा लें। आप सभी के आशीर्वाद से पुन: आपके बीच जल्द ही लौटूंगी।


















