शाहजहांपुर में ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि सुबह घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है। यूपी के शाहजहांपुर में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया. हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. ये सभी लोग ऑटो से गंगा नहाने जा रहे थे. हादसे के बाद सड़क पर लाशें बिछ गईं. मौके पर चीख-पुकार मैच गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को हाईवे से हटाया। बताया जा रहा है आज सुबह ऑटो सवार लोग पांचाल घाट गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे. तभी अल्हागंज के सुगसुगी गांव के पास हाईवे पर यह हादसा हो गया. एक ट्रक से ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. एक्सीडेंट के बाद ऑटो में सवार लोगों की लाशें सड़क पर यहां-वहां पड़ी दिखाई दीं।
BIG BREAKING भीषण सड़क हादसा : ट्रक-ऑटो की आमने-सामने टक्कर…12 की मौत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















