बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने कल एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिला विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम-भैंसा, नवलपुर एवं छिरहा मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम-भैंसा नवलपुर एवं छिरहा को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र के चैहद्दी को कन्टेनमेंट जोन का क्षेत्र घोषित किया है। ग्राम-भैंसा एवं नवलपुर के प्रभारी अधिकारी प्रभारी तहसीलदार श्री अजय चंद्रवंशी एवं छिरहा के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार रोशन साहू एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेमेतरा श्री जगन्नाथ वर्मा होंगे। इसी प्रकार तहसील साजा के ग्राम बीजा एवं सोमईकला मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम-बीजा एवं सोमईकला के प्रभारी अधिकारी प्रभारी तहसीलदार श्री चंद्रशेखर चंद्राकर एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी साजा आशुतोष चतुर्वेदी होंगे। तहसील बेरला के ग्राम-भरचट्टी, लावातरा एवं सोरला मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम- भरचट्टी, लावातरा एवं सोरला के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार पारस वेन्ताल एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेरला दुर्गेश कुमार वर्मा होंगे। इसी प्रकार तहसील नवागढ़ के सुकुल पारा एवं नगर पंचायत नवागढ़ में कोरोना वायरस के केस पाये जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। नवागढ़ के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार सुश्री रेणुका रात्रे एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी नवागढ़ श्रीमती ज्योती सिंह होंगे। इन स्थानों मे कुल 26 कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031