छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति द्वारा कबीर नगर रायपुर में 75वी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं मुख्य अतिथि श्री मंगल प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष लॉ श्री एस एन पटेल ने किया तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मंगल प्रसाद जी थे ।वही विशिष्ठ अतिथि समिति के महासचिव श्री एम ए कुरैशी,सचिव नरोत्तम धृतलहरे,प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पूर्णेश्वरी बघेल, कार्यकारिणी सदस्य एवं बस्तर संभागीय अध्यक्ष नवीन कुमार एक्का, कार्यकारिणी सदस्य चंद्रकांत भाई सोलंकी थे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से समिति के संभागीय,जिला,ब्लॉक एवं नगर के पदाधिकारी सहित आसपास के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को अध्यक्ष लॉ श्री एस एन पटेल ने संबोधित करते हुए समिति के उपलब्धियों को बताते हुए कहा की हम सबको संविधान पर आस्था रखते हुए लोगो की मदद करना चाहिए साथ ही उन्होंने समिति का कार्य विस्तार करने के लिए सबसे आव्हान किया।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि श्री मंगल प्रसाद ,महासचिव श्री एम ए कुरैशी,प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पूर्णेश्वरी बघेल, कार्यकारिणी सदस्य श्री चंद्रकांत भाई सोलंकी,कार्यकारिणी सदस्य श्री नवीन कुमार एक्का ने संबोधित किया ।इस अवसर पर बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष के रूप में श्री पारितोष कोन्हेर के नाम की घोषणा कर नियुक्ति की गई।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव नरोत्तम धृतलहरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष रायपुर श्री तौफीक खान ने किया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031