गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ शासन सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 में गरियाबंद जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं। जारी आदेश के तहत 02 सितम्बर 2024 दिन सोमवार को पोला त्यौहार के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसी तरह 11 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को दशहरा (महानवमी) तथा 12 नवम्बर 2024 दिन मंगलवार को देवउठनी (एकादशी) व्रत के अवसर पर गरियाबंद जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषालय एवं उप कोषालय तथा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031