धरमजयगढ़। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते है किसानों के हित में अनेक निर्णय लिया गया है। जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। वहीं कल फिर किसानों के हित में धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी को बढ़ाकर 4 फरवरी तक कर दिया है। जिससे साफ होता है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की साय सरकार किसानों की हितैषी है। उक्त बातें कहते हुए टीकाराम पटेल उपाध्यक्ष प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा ने आगे कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने संकल्प पत्र में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी, विगत दो वर्ष का बकाया बोनस देने की बात कही थी। भाजपा की सरकार बनते ही दो वर्ष का बोनस किसानों के खाते में जमा कर दिया गया। वहीं प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी भी हो रही है। पिछले वर्ष 1 लाख 8 हजार मीट्रिक टन की खरीदी के रिकार्ड को तोड़ते हुए 29 जनवरी तक 1 लाख 34 हजार मीट्रिक टन की खरीदी हो चुकी थी। फिर भी भाजपा सरकार ने किसानों के हित में 4 फरवरी तक खरीदी करने आदेश जारी किया गया है। जिससे 1 लाख 40 हजार मीट्रिक टन से भी अधिक धान खरीदी होने की संभावना है। पटेल ने किसान हित में निर्णय लेने के लिए भाजपा के विष्णु देव साय की सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31