What's Hot

जगदलपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जनवरी 2024 सत्र के लिए ओडीएल तथा ऑनलाइन मोड में नए प्रवेश में नामांकन एवं पुनः पंजीकरण (री-रजिस्ट्रेशन)हेतु बिना विलम्ब शुल्क के साथ 15 फरवरी 2024 तक नियत किया गया है। नामांकन के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा एवं छः माह के सर्टिफिकेट कार्यक्रम भी उपलब्ध है, जिसके लिए निर्देशन वेबसाइट पर उपलब्ध है, इच्छुक शिक्षार्थी अध्ययन केन्द्र में उपलब्धता के आधार पर विषय का चुनाव कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अध्ययन केन्द्र 1509 शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। शिक्षार्थियों को मुद्रित सामग्री न लेने पर कार्यकम शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट दी गई है जो ऑनलाइन सामग्री के आधार पर पढ़ाई कर सकेंगे। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए बीए,बीकाम एवं बीएससी (सभी सामान्य) में निःशुल्क नामांकन का प्रावधान है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अद्यतन अधिसूचना के अनुसार डिग्री स्तर के दो कार्यकम एक साथ किये जा सकते हैं। इसके अनुसार परंपरागत शिक्षा संस्था में डिग्री स्तर में नामांकित छात्र अब साथ-साथ दूरस्थ संस्थान में डिग्री की पढाई कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक ओडीएल या ऑनलाईन मोड में नए प्रवेश के लिए पोर्टल पर जाकर इग्नू के लिंक में ओडीएल मोड
https:ignouadmission.samarth.edu.in पर नए प्रवेश हेतु नामांकन एवं वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर पुनःपंजीकरण कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031