रायपुर। मध्यप्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट होने से लगी आग में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए और शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। इस भीषण दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सभी लोगों के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सामूहिक प्रार्थनाएं की गई। शोक सभा में डॉ देवेन्द्र कुमार सूर्यवंशी अध्यक्ष, सुरेश सोनी कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों में मिथिलेश श्रीवास्तव, छोटेलाल ठाकुर तथा गणमान्य नागरिकों में प्रमुख रूप से श्याम सुंदर राय, छगनलाल साहू, चंद्रशेखर तिवारी, देवनारायण चंद्राकर, नागेश राव और जगदीश यादव शामिल रहे।
हरदा हादसा के मृतकों को साईं नगर जोरा में दी गई श्रद्धांजलि, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक प्रार्थना
Related Posts
Add A Comment



















