छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश प्रवक्ता तथा अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री( प्रभारी झारखंड राज्य )बिरेंदर सिंह ने आज वैलेंटिन डे पर पूर्व में पुलवामा में हुए कायरना आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने कहा कि भारत एक अजय राष्ट्र है तथा जो भी व्यक्ति सैनिक बनता है उसे भली-भांति पता होता है कि जब भी भारत माता पुकारेगी यह शेर बच्चे अपने लहू का आखरी कतरा का भी बलिदान कर हमारे राष्ट्र की सुरक्षा का अपना प्रण पूरा करेंगे तथा इसलिए चाहे जितने भी हमले हो उससे इस राष्ट्र को कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता तथा समय आने पर भारत की एक सर्जिकल स्ट्राइक दुश्मनों को किस प्रकार तहस-नहस कर देती है ये सभी को पता ही है तो दुश्मनों को यह समझना चाहिए कि यदि इस प्रकार के सर्जिकल स्ट्राइक भारत लगातार करें तो दुश्मनों का नामोनिशान मिट जाएगा। यह जिहादी इतना भी नहीं समझते की मानवता के दुश्मन बन कर, अशांति स्थापित करना, कोई पुण्य का काम नहीं बल्कि यह शैतान का काम है इसलिए यह जेहादी लोग शैतान के गुलाम लगते हैं क्योंकि इन सब नकारात्मक कृत्यों से शैतान की जीत होती ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031