दुनिया में 195 देश हैं। हर देश में कई राज्य हैं जो अपनी-अपने विशेषताओं और सफलता के कारण जाना जाता है। किसी राज्य या फिर शहर को लोग बेस्ट एजुकेशन के लिए जानते हैं तो कोई शहर अपनी प्राचीन सभ्यताओं के लिए जाना जाता है। इसी तरह चीन में भी एक शहर है जिसका वीडियो अपने अनोखे टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि चीन के इस शहर का नाम क्या है और वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
वीडियो में क्या नजर आ रहा है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो चीन के ChongQing शहर की बात हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बिल्डिंग पानी में तैरते हुए आगे बढ़ रही है। अगले पल में आप एक ट्रेन को किसी अपार्टमेंट में घूसते हुए देख पाएंगे। इसके बाद वीडियो में एक गैस स्टेशन नजर आएगा जो किसी बिल्डिंग के छत पर बना हुआ है। इस शहस में 94 मीटर जमीन के भीतर सबवे बना हुआ है। इसी तरह पूरे वीडियो में शहर के ऐसे ही हैरान करने वाली चीजों के बारे में बताया गया है।
यहां देखें वायरल वीडियो


लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @TheFigen_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- चीन 2050 में जी रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं इसे अपने लिस्ट में जोड़ लेता हूं, एक दिन जरूर घूमना है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये काफी अजीब शहर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- चीन भविष्य में जी रहा है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031