गुड़ में कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। गुड़ की चाय नियमित रूप से पीने से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ती है जो कि किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ रहने की कुंजी होती है। इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर को संक्रमणों और बीमारियों से लडऩे में मदद करती है। जब हमारा शरीर पर्याप्त इम्यूनिटी के साथ लैस होता है, तो वह वायरस, बैक्टीरिया और अन्य संक्रमणों को फैलने से रोकने में सक्षम हो जाता है। यह सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है। गुड़ एक ऐसा प्राकृतिक आहार है जिसमें आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। रोजाना गुड़ का सेवन करने से आयरन की कमी पूरी होती है जिससे एनीमिया में राहत मिलती है। गुड़ को चाय पीने से एनीमिया से आराम मिल सकती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को गुड़ की चाय पीने से कमजोरी नहीं होती। गुड़ में कैलोरीज, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ की चाय गर्भावस्था में कमजोरी को कम करती है और मां और बच्चे दोनों के लिए ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है. इसलिए गर्भवती महिलाओं को रोजाना गुड़ की चाय पीनी चाहिए। सर्दियों में लगातार गुड़ की चाय पीने से ठंड व बुखार जैसी बीमारियां नहीं होती हैं. इसलिए सर्दियों में लगातार गुड़ की चाय पीना बहुत ही फायदेमंद होता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031