साईं नगर जोरा में 2 लाख रुपयों के करीब संपत्ति कर शिविर में जमा हुआ 83 वर्षों के बुजुर्ग भवानी शंकर शर्मा से लेकर 23 वर्षों के युवाओं द्वारा बढ़ – चढ़कर अपने – अपने घरों का संपत्ति कर साईं नगर जोरा और प्रोफेसर कॉलोनी के निवासियों द्वारा जमा किया गया . विनोद पांडे अपर आयुक्त नगर निगम रायपुर के विशेष मार्गदर्शन में आशुतोष शर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक और सिद्धार्थ ठक्कर, प्लेसमेंट स्टाफ, जोन कमिश्नर कार्यालय , जोन नंबर 9 मोवा के विशेष सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ.

श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव, विमल नागर उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर राव पूर्व अध्यक्ष, चंद्रशेखर चतुर्वेदी, मिथिलेश श्रीवास्तव, आलोक झा, प्रमोद सिंह, छगनलाल साहू, डॉ अजय कोस्टा , तनु साहू, सुभाष मौर्य और वंदना बिसेन आदि के सहयोग से संपत्ति कर शिविर संपन्न हुआ. जोरा की टंकी से इसी साल से पानी प्रदान करने का हर घर से 2400 रुपयों की ” जल कर ” की वसूली नगर निगम द्वारा करना लोगों को ठीक नहीं लग रहा है इसलिए वर्तमान विष्णु सरकार से आगामी भविष्य में इस अत्यधिक जल कर को माफ करने के लिए जनता जनार्दन के द्वारा मांग पत्र सौंपने की जनचर्चा जोर पकड़ती नजर आती रही.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31