रायपुर। राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही निर्धारित केन्द्रों में अपना आवेदन 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक जमा कर सकते हैं। साथ ही पब्लिक पोर्टल से हितग्राही 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को शाम 6 बजे तक ही ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। शाम 6 बजे के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित पब्लिक पोर्टल भी शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएगा।
BIG BREAKING : महतारी वंदन योजना… 20 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद..
Previous Articleस्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का मिलेगा वेतन
Related Posts
Add A Comment


















