यूपी के मथुरा में एक किशोर के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया. किशोर के पिता के मोबाइल नंबर पर अपहरण का मैसेज आया था. पिता ने पुलिस से शिकायत की तो जांच-पड़ताल शुरू हुई. कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने किशोर को दिल्ली से बरामद कर लिया. पुलिस ने कथित अपहरण के मामले में खुलासा करते हुए ऐसी बात बताई जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.
बता दें कि पूरा मामला मथुरा के शहर कोतवाली के बलदेव नगर इलाके का है. जहां बीते दिन (22 फरवरी) राजेश चौधरी का 17 वर्षीय बेटा अर्जुन अचानक से गायब हो गया था. पुलिस को सूचना दी गई कि अर्जुन स्कूटी से दूध लेने बाहर गया था तभी दिनदहाड़े दो लोगों ने उसे अगवा कर लिया. अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी.
बेटे ने खुद के अपहरण की झूठी खबर फैलाई थी
दरअसल, अर्जुन के गायब होने के कुछ देर बाद उसके पिता के मोबाइल पर मैसेज आया कि उसका अपहरण हो गया है. जिसपर घर में हड़कंप मच गया. फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई. अपहरण की सूचना पर पुलिस भी फौरन हरकत में आ गई और जिस नंबर से मैसेज आया था उसे सर्विलांस पर लगा दिया.
सर्विलांस में लगाने के बाद मोबाइल की नंबर की लोकेशन दिल्ली में पाई गई. जिसके बाद उस एरिया के मुखबिर को सक्रिय किया और अर्जुन को बरामद कर लिया गया. पुलिस ने 10 घंटे के अंदर उसे खोज निकाला. पूछताछ में पता चला कि अर्जुन का अपहरण नहीं हुआ था, वह खुद घर से भाग गया था. क्योंकि, अर्जुन घरवालों से नाराज था. उसने अपनी एक जिद पूरी करने के लिए खुद के अपहरण की कहानी रची थी, ताकि पिता उसकी बात को मान जाएं.
बताया जा रहा है कि अर्जुन का मोबाइल चालू होने से पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई. इस दौरान पता लगा कि वह पलवल और फरीदाबाद होते हुए दिल्ली गया है. दिल्ली में उसकी लोकेशन करोल बाग में मिली. जिसपर पुलिस ने वहां अपने मुखबिरों को सक्रिय किया और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे बरामद कर देर शाम को मथुरा लाकर परिवार वालों के हवाले कर दिया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31