
रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का दो दिवसीय महाधिवेशन धमधा राज के ग्राम हसदा मेें 24 एवं 25 फरवरी को हुआ। इस महाधिवेशन के पहले दिन प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में मेधावी छात्र सौम्य वर्मा (ओम) को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सौम्य के पिता धनेश राम वर्मा ने ग्रहण किया।

आपको बता दें कि समाज के धमधा राजप्रधान चंद्रशेखर परगनिहा के हाथों यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंच पर समाज के अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे। सौम्य वर्मा के सम्मान से परिजनों में हर्ष का माहौल है।



















