महाराष्ट्र के नागपुर में एक टैक्ट्रर ट्रॉली और बस की टक्कर हो गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई. हादसे से 5 मिनट पहले ही ट्रैक्टर चालक ने अपने मालिक को फोन किया था और बताया था कि उसने तेल की टंकी फुल करवा ली है और 20 से 25 किलोमीटर आगे जाने के बाद सोएगा. हालांकि उससे पहले ही यह हादसा हो गया और उसकी जान चली गई.
जैसे ही ड्राइवर पेट्रोल पंप से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर निकला सामने से आ रही बस से उसकी भीषण टक्कर हो गई. हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बस के ड्राइवर की भी इलाज के दौरान जान चली गई.
ट्रैक्टर चालक का नाम मुकेश मेघवाल था. वहीं हादसे में मारे गए बस ड्राइवर का नाम भगवान राम विश्नोई है. इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पांचौड़ी थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी, पांचौड़ी थाना प्रभारी खेताराम बिश्नोई मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच में जुट गए.
हादसे की वजह से बस में बैठे कई यात्री भी घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया. वहीं मृतक के शव को नागौर और पांचौड़ी के मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
घटना को लेकर थाना प्रभारी खेताराम विश्नोई ने कहा, हमें सूचना मिली कि भुडेल गांव के बाहर पेट्रोल पंप के पास एक निजी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई. मौके पर पहुंचा तो देखा की घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जबकि बस के ड्राइवर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. मामूली रूप से घायल बस यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031