रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। 25 फरवरी को सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात करने पहुंचा एक युवक पिस्टल लेकर सीएम हाउस में घुस गया था। वह शख्स लाइसेंसी पिस्टल लेकर सीएम आवास तक आ गया था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर उसे रोक लिया गया। फिर उस शख्स की पिस्टल जब्त कर ली गई। बताया जा रहा है कि यह शख्स वीआईपी गाड़ी में आया था, जिसके चलते उनकी चेकिंग नहीं की गई थी। सीएम सुरक्षा में हुई चूक के मामले में एडीजी इंटेलिजेंस ने 3 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अभी और सुरक्षा अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
आगे भी कार्रवाई हो सकती है : डीजीपी
वहीं इस मामले में डीजीपी अशोक जुनेजा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, सिक्योरिटी इंटेलिजेंस इस मामले को देख रहे हैं। कुछ लोगों को निलंबित किया गया है, मामले की जांच चल रही है। आगे भी कार्रवाई हो सकती है। भविष्य में इस तरह की घटना न हो, इस पर सिक्योरिटी इंटेलिजेन्स देखेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, 3 सुरक्षाकर्मी निलंबित
Previous Articleपुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, देखें सूची…
Next Article IPL 2024 : रायपुर को भी मिलेगा मेजबानी का मौका
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















