रायपुर. छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन करने वाले विवाहित महिलाओं के खाते में इस योजना की राशि 7 मार्च को डाली जाएगी. साय सरकार करीब सात हजार करोड़ रुपए महिलाओं के खातों में डालेगी. महतारी वंदन योजना का लाभ लेने प्रदेश भर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने आवेदन किया था. इसमें दावा आपत्ति के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है. इसमें 11 हजार 771 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है. सरकार महतारी वंदन योजना के लिए हर जिले में महिलाओं ने फॉर्म भरा है. महिला बाल विकास विभाग से जारी आंकड़ाें के मुताबिक, 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन किया था. दावा आपत्ति के बाद अब लाभार्थियों का अंतिम सूची जारी कर दी गई है. 70 लाख 14 हजार 501 आवेदनों को स्वीकृत कर लिया गया है और 11 हजार 771 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031