जशपु। सड़क हादसे में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज बाल-बाल बच गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब चिंतामणी महाराज की कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। घटना में में तीन लोग घायल हो गये, जिसमे दो की हालत गंभीर है। घटना अंबिकापुर-सीतापुर मुख्य मार्ग एनएच43 में बतौली थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। देर रात हुए इस घटना में चिंतामणी महाराज सुरक्षित बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, चिंतामणि महाराज जशपुर स्थित अपने आश्रम गए हुए थे। रविवार की रात (3 मार्च) को अम्बिकापुर होते हुए घर लौट रहे थे। इस दौरान अम्बिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के बतौली शांतिपारा बासेन झुरी तालाब के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल टकरा गई। घटना में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गई गए। इस हादसे में दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीँ, इस घटना में चिंतामणि महाराज पूरी तरह से ठीक हैं।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















