अपनी शादी को लेकर सभी लोग उत्साहित होते हैं। लोग अपने सारे शौक इस दिन पूरे करते हैं। हाल में एक शख्स ने भी अपना ऐसा शौक पूरा किया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। दूल्हे का यह अरमान लोगों से हजम भी नहीं हो रहा है। अब आप भी सोच रहे होंगे की भाई दूल्हे का ऐसा कौन सा अरमान था जिसकी चर्चा लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। यह जानने के लिए पूरी स्टोरी को पढ़िए।
शादी के दिन पूरे हुए दूल्हे के अरमान




दरअसल, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी शादी के दिन हाल ही में लॉन्च एप्पल विजन प्रो पहनकर शादी रचाई। पूरी शादी के दौरान वह एप्पल विजन प्रो पहने रहा। दूल्हे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दूल्हे का नाम जैकब बताया जा रहा है। जैकब ने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @jahvascript नाम के अकाउंट से शेयर की। तस्वीर के साथ कैप्शन में #JustMarried लिखा है।
कैसा लगा आपको दूल्हे का यह Idea
इस तस्वीर को खबर लिखे जाने तक 16 लाख 61 हजार लोगों ने देखा और 3 लाख 46 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, बड़ी तदाद में लोग इस तस्वीर पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि जैकब एक बेहद खूबसूरत जगह पर अपनी पत्नी के साथ खड़े हैं और इस दौरान उन्होंने एप्पल विजन प्रो पहन रखा है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930