रायपुर ब्राइट फाउंडेशन की नई पहल, थलासीमिया से पीड़ित महिला पुरुष भी होंगे शामिल

रायपुर/ राजधानी की बहुचर्चित एवं विश्व रिकार्ड से सम्मानित सामाजिक संस्था “रायपुर ब्राइट फाउंडेशन” की ओर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष. भी सभी जाति व समाज की विधवा, विधुर व तलाकशुदा प्राप्त महिला/ पुरुषों के पुनर्विवाह के लिए 17 मार्च (रविवार) को “सत्संग भवन हाल” महामाया मंदिर, पुरानी बस्ती रायपुर में 10 बजे से राष्ट्रीय स्तर पर विशाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए अग्रिम पंजीयन प्रारंभ कर दी गई है। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत, महासचिव श्रीमती अनघा करकशे कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मनोज ठाकुर एवं प्रवक्ता चेतन चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी महिला ,पुरुष जिनकी पति या पत्नी का देहांत हो चुका है अथवा वैद्य रूप से तलाक ले चुके हैं ऐसे सभी प्रतिभागियों के अंधेरे जीवन में फिर से बहार लाने के उद्देश्य से परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संस्था के प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक आयोजित हुई जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा बनाई गई। इस बार सम्मेलन में आर्थिक रूप से कमजोर ,उम्रदराज अविवाहित महिला, पुरुषो, दिव्यांगजनों, निर्धन कन्याओं तथा थैलेसीमिया से पीड़ित प्रतिभागियों को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत, डॉ. मनोज ठाकुर, चेतन चंदेल , लक्ष्मी नारायण लाहोटी, नरेंद्र (अंटू) ठाकुर, रामभरोसा अग्रवाल, चंपालाल साहू, राधा राजपाल, दमयंती देशपांडे, अनघा करकशे , अंजली शितूत, अन्नपूर्णा शर्मा, सुषमा तिवारी बिहारी लाल शर्मा, राजेंद्र सरवैया पूजा सैनी , नारायण सेन आदि उपस्थित थे। अग्रिम पंजीयन के लिए बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक के सामने स्थित संस्था के कार्यालय में प्रतिदिन 11 से 07 बजे के बीच अपनी फुल साईज कलर फोटो, आधार कार्ड व अन्य संबंधित दस्तावेज की छायाप्रति के साथ पंजीयन करवा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 75877022440 या 9424202244 पर संपर्क करें ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31