राजधानी रायपुर में पुलिस कॉलोनी में पुलिसकर्मी की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गया। सनसनीखेज मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना विधानसभा थाना क्षेत्र का है। आमसिवनी पुलिस कॉलोनी में पुलिस विभाग में पदस्थ डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंह निवास करते है। शिशुपाल वर्तमान में सुकमा में डॉग हैंडलर के पद पर पदस्थ है। आमसिवनी वाले मकान में शिशुपाल की पत्नी रहती थी। पड़ोसियों ने देखा कि शिशुपाल के मकान में बाहर से ताला लगा हुआ था और उसकी पत्नी भी दिखाई नहीं दे रही थी। पड़ोसियों ने महिला को कॉल किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया,जिसके बाद शिशुपाल को कॉल कर इसकी सूचना दी गई। पति ने भी अपनी पत्नी को कॉल किया, लेकिन पत्नी द्वारा कॉल रिसीव नहीं करने पर इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम ने विधानसभा थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर घर के अंदर देखा तो कमरे में शिशुपाल की पत्नी खून से लथपथ मृत पड़ी हुई थी। महिला के गले में धारदार हथियार के जख्म के निशान थे। आरोपी ने महिला की हत्या गला रेतकर की। फिलहाल, हत्या की वजह क्या थी और हत्या के पीछे का मकसद क्या था। इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31