What's Hot

भारत में होने वाली शादियां सबसे ज्यादा यादगार होती हैं। भारतीय शादियों में इतना हंसी-मजाक होता है कि जिसका कोई हद नहीं है। शादी के फंक्शन में कोई ना कोई दूल्हा या फिर दुल्हन से मजे लेता हुआ नजर आता है। इतना ही नहीं रिसेप्शन और जयमाला के समय भी यह हंसी मजाक होता रहता है। दूल्हा-दुल्हन के दोस्त स्टेज पर आते हैं और अजीबो-गरीब गिफ्ट देकर जाते हैं। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें मजाक तो है मगर थोड़ा अलग अंदाज में है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
शख्स ने दोस्त की बीवी से की अजीब सी डील
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं। तभी दुल्हे का एक दोस्त वहां आता है और अपना हाथ दुल्हन को दिखाता है। शख्स ने अपने हाथ पर कुछ लिखा हुआ है जिसे दुल्हन और दूल्हा दोनों पढ़ने लगते हैं। इसके बाद शख्स दुल्हन से डील के लिए थम्स अप का इशारा करवाता है। मगर अभी तक समझ में नहीं आता है कि उसने अपने हाथों पर क्या लिखा है। कुछ देर बाद वीडियो में उसके हाथ पर लिखी डील नजर आती है। उसने अपने हाथ पर लिखा था, ‘भाभी आपको नाश्ते में खिलाऊंगा जलेबी, पटवा दे अपनी एक सहेली।’
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nautanki.hoon नाम के पेज से शेयर किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31