इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अपने आप को सबसे ज्यादा बुद्धिमान समझते हैं। इन लोगों के मुताबिक इस दुनिया में ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसका इलाज इनके पास आपको ना मिले। ये लोग अपने आपको हर किसी के आगे सबसे ज्यादा स्मार्ट साबित करने में लगे रहते हैं। इसी कारण ये लोग कभी-कभी मुसीबत में भी फंस जाते हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के सामने स्मार्ट बनने के चक्कर में फंस जाता है। वीडियो को देखने के बाद आप चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आ रहा है।
वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स के जैकेट पर पीछे की तरफ कुछ दाग सा लग गया है। वीडियो के कैप्शन में जापानी भाषा में दी गई जानकारी की मानें तो लड़की के जैकेट पर इंक लग गया है जिसे उसका बॉयफ्रेंड हटाने की कोशिश कर रहा है मगर वह खुद फंस जाता है। अब आपको बताते हैं कि लड़के के फंसने की बात क्यों की गई है। दरअसल लड़का उस दाग को हटाने के लिए उसपर टेप चिपका रहा है और झटके से खींच रहा है। उसे शायद ऐसा लग रहा है कि इससे दाग हट जाएगा। मगर एक पल ऐसा आता है जब वह टेप को खींचता है और जैकेट ही फट जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो

https://twitter.com/sokuhoulife/status/1767684102344569294?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1767684102344569294%7Ctwgr%5E73db40b35d3d5e6f6ede8040c92214e1af330e06%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fviral%2Fnews%2Fwhile-trying-to-be-smart-in-front-of-his-girlfriend-a-man-made-a-big-mistake-video-is-going-viral-2024-03-13-1030673


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @sokuhoulife नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- नहीं भाई डर मत, सब ठीक है। आखिरकार पूरा हट गया। दूसरे यूजर ने लिखा- जैसा उम्मीद था, इतनी मेहनत करने के लिए धन्यवाद। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031