हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक कुत्ते ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. अधिकारी ने कहा कि घुमारवीं इलाके में एक आवारा कुत्ते के हमले में अब तक 20 लोग घायल हो चुके हैं.
नगर परिषद घुमारवीं की अध्यक्ष रीता सहगल ने कहा कि कुत्ता अचानक वहां से गुजरने वाले लोगों पर झपट पड़ता है और उन्हें काट लेता है. घटना सोमवार रात की है जब घुमारवीं बाजार में गांधी चौक के पास एक आवारा कुत्ते ने कुछ ही घंटों के भीतर कई लोगों को काट लिया.
सहगल ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया और उन्हें रेबीज के टीके लगाए गए हैं. हालांकि, यह कोई अकेली घटना नहीं है.
सिविल अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ी हैं.
उन्होंने बताया कि हर दिन लोग कुत्ते के काटने पर अस्पताल आ रहे हैं और उन्हें रेबीज के टीके लगाए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है और इसी वजह से कुत्तों के हमले में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
उन्होंने यह भी दावा किया कि 20 लोगों को काटने वाले कुत्ते को अभी तक नहीं पकड़ा गया है. उन्होंने कुत्तों की समस्या पर प्रशासन के ध्यान देने की मांग की है. सहगल ने कहा कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए पशुपालन विभाग को सूचित कर दिया गया है और कुत्ते को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गई है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031