लोकसभा चुनाव के साथ निर्वाचन आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का भी ऐलान किया है। लेकिन इस बीच मोदी सरकार ने आम जनता को राहत देने वाली खबर दी है। मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम में 15.3 रुपए कटौती करने का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने X पर ट्वीट करके जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार भारत के लक्षद्वीप द्वीप में एंड्रोट और कल्पेनी द्वीप के लिए 15.3 रुपए प्रति लीटर, कावारत्ती और मिनिकॉय के लिए 5.2 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है। बता दें कि दो दिन पहले ही मोदी सरकार ने देश के सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 रुपए की कटौती की थी। वहीं अब सरकार ने लक्षद्वीप द्वीप में एंड्रोट और कल्पेनी द्वीप में पेट्रोल-डीजल के दाम में 15.3 रुपए प्रति लीटर, कावारत्ती और मिनिकॉय के लिए 5.2 रुपए प्रति लीटर कटौती की है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने X पर ट्वीट करके जानकारी देते हुए लिखा है कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपए कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है। वहीं लक्ष्‍यद्वीप में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे नेता है, जिन्होंने #Lakshadweep वासियों को अपना परिवार माना है। सोशल मीडिया एक्‍स पर पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी कटौती की जानकारी है। मंत्रालय ने कहा कि लक्षद्वीप में, IOCL चार द्वीपों कवरत्ती, मिनिकॉय, एंड्रोट और कल्पेनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करता है। IOCL के कवरत्ती और मिनिकॉय में डिपो हैं। इन डिपो में आपूर्ति केरल के कोच्चि में IOCL डिपो से की जाती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031