दंतेवाड़ा। लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी गई। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रथम चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर कार्यालयीन दिवस में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल कर सकते हैं। प्रथम चरण लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2024 है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च 2024 को होगी और नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031