कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. हरिदास भारद्वाज, सरायपाली राज परिवार के लीनेन्द्र बहादुर सहित 500 लोगों ने शुक्रवार को राजस्व, खेल व युवा मंत्री टंकराम वर्मा तथा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के समक्ष भाजपा का दामन थामा। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भारतीय जनता पार्टी पूरे एक्शन मोड में है। 26 अप्रैल को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। चुनावी आगाज के लिए भारतीय जनता पार्टी ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा में बृहद कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया। उसी क्रम आज सरायपाली विधानसभा के चारों मंडल के कार्यकर्ताओं का एक बड़ा सम्मेलन हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन को राज्य की जनता ने हाथों-हाथ लिया है और पूरे राज्य में अभूतपूर्व खुशी का माहौल है। यह नए और विकसित भारत के लिए है। हमारे प्रधानमंत्री सपनों में नहीं, संकल्प में यकीन करते हैं। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ हरिदास भारद्वाज, राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह, रोमी सलूजा, छात्र नेता, सुशीला पटेल, अविनाश सिंह, पार्षद दुर्गा खिरचंद बारी, पूर्व पार्षद श्रीमती कृष्णा सलूजा, पूर्व कमर्चारी नपा ईश्वर यदु, सोसायटी अध्यक्ष तोषगांव मोहित रौतिया सहित राजेश मेहर, रसबो मेहर, दुखिश्यम पटेल, जयनंद गाहिर, आनंद साहू, चित्रसेन नायक, सोनसाय बरीह, परमेश्वर चौधरी सहित जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, पंच, ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी हजारों की संख्या में आज भाजपा का दामन थामा। महासमुंद लोकसभा के अंतर्गत सरायपाली विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा कामता पटेल एवं धनेश नायक के नेतृत्व में 500 कार्यकर्ता में 7 जनपद सदस्य, 8 सोसायटी अध्यक्ष, 10 सरपंच, 100 पंच सहित सामाजिक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रवेश किया।लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने देश के लोगों के लिए पांच न्याय गारंटी दी हैं। इसे महज चुनावी सब्जबाग दिखाना कहते है। कांग्रेस की देश में अपनी कोई साख नहीं बची है। अपने अस्तित्व की तलाश में भटक रही कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से इस तरह के झूठे वादे नहीं करना चाहिए…? 50 वर्षों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी सिर्फ गांधी परिवार की सेवा-सत्कार में लगी रही। जनता के दु:ख-तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं रहा….? सत्ता सुख भोगते – भोगते कांग्रेसी शायद यह भूल गए कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन हैं कभी लोकसभा में चार सौ सीटें जीतने वाली कांग्रेस आज दहाई के आंकड़े तक सिमट कर रह गई है।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















