What's Hot

नौकरी के साथ ही घर की पूरी जिम्मेदारी भी संभालना अपने आप में बड़ी चुनौती है। इन दोनो के बीच में महिलाएं चकरी बन जाती है कि उनके पास खुद के लिए समय नहीं होता है। ये हालात उनको तनाव और थकान को जन्म देती है, इस वजह से मानसिक और शारीरिक परेशानियां भी शुरु होने लगती हैं। हालांकि कुछ ऐसे उपाय भी हैं, जो शायद इस तरह की स्थिति को बेहतर तरीके से संभालने में मदद कर सकते हैं। इससे अच्छा वर्कलाइफ बैलेंस होगा वहीं तनाव भी दूर होगा।

महत्वपूर्ण काम पर फोकस

सबसे पहले जरुरी है टाइम मैनजमेंट, आप पहले यह तय कर लें कि आपके जरुरी काम कौन से हैं। फिर उन काम पर फोकस करें। ऐसे लक्ष्य बनाएं, जिन्हें आप पूरा कर सकें। जब भी जरुरी हो, ना कहना सीखें। फिर चाहे काम हो या घर की जिम्मेदारी। इससे आपको अपना मी टाइम मिल जाएगा।

आजकल कई कंपनियां आपको अपने समय के अनुसार अपनी जरुरतों को ध्यान में रखते हुए काम करने का ऑप्शन देती हैं और आप इन ऑप्शन का लाभ उठाएं।

टेक्नोलॉजी का सही प्रयोग

आज के टाइम में टेक्निकल होना बहुत जरुरी है। इससे काम की जरुरतों को पूरा करने के साथ-साथ आपकी व्यक्तिगत सुविधा भी बढ़ाती है। अपने काम को आसान बनाने के लिए टूल्स का इस्तेमाल करें, इससे आप का एवं जीवन के बीच बेहतर तालमेल बना सकेंगी।

अपने लिए समय निकालें

खुद के लिए समय निकालना जरुरी है। उन चीजों के लिए समय जरुर निकाले जिनसे आपको एनर्जी मिल सके। जैसे व्यायाम करना, पढ़ना, अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना और डांस करना, ये सभी चीजे आपके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। अपने शौक के लिए या अपनी करियर क्षेत्र की कुछ नई चीजें और नए कौशल को सीखना जरुरी है। इससे पेशेवर में मजबूती और आत्मविश्वास बढ़ता है।

इफेक्टिव कम्युनिकेशन बहुत जरुरी 

अपने कलीग और परिवार के सदस्यों के साथ खूब बातें करें। उन्हें अपनी प्राथमिकताओं और जिम्मेदारियों के बारे में बताएं। ट्रांसपेरेंसी से आप चीजों को बेहतर मैनेज कर सकेंगी। अपने बॉस से बात करके ऐसा वर्कलोड और डेडलाइंस लें, जिसे आप पूरा कर सके।

साथ ही अपने परिवारजन को अपने कार्य के दायित्वों को जरुर बताएं। ऐसा करने से आपके जीवन में स्थिरता आती है। एक अच्छी दिनचर्या, आपके पूरे दिन को सकारात्मक बनाती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031