कई बार लोगों को खंडहरों और पुराने घरों के भीतर कुछ ऐसा मिल जाता है जिससे वे हैरान रह जाते हैं. हाल में एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब उसे घर की दीवार में बने वार्डरोब के पीछे देखा तो उसे बड़ा सच मालूम हुआ. नर्सिंग की छात्रा Abriana Cristel घर के रेनोवेशन में अपनी मां की मदद कर रही थी.
उसे पता चला कि उसकी माँ की अलमारी के पीछे एक अलग सीक्रेट रूम है, जिससे परिवार हैरान रह गया. एब्रियाना और उसकी मां वहां तीन साल से साल से रह रहीं थी, लेकिन इस रहस्यमयी कमरे के बारे में उन्हें अब पता चला था.उन्होंने कहा हम बस दीवार हटाकर थोड़ा पीछे करके स्पेस बनाने की कोशिश कर रहे थे तभी हमें ये कमरा मिला.
बर्मिंघम लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, टिकटॉक पर सामने आए इसके वीडियो को 850,000 से अधिक लोगों ने देखा. एक व्यक्ति ने कहा- काश मुझे अपने घर में ऐसा कुछ रहस्यमयी मिल जाए.
वीडियो देखकर बहुत सारे कहने लगे- परिवार ने इसे पहले कैसे नहीं देखा? बहुत से लोगों ने उससे कहा कि अगर वह उस सीक्रेट रूम का यूज करने जा रही है तो सावधान रहें. एक व्यक्ति ने पूछा:क्या पता इसमें किसी आत्मा को कैद किया गया हो. बता दें कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं जिसमें लोगों को घरों के भीतर सीक्रेट रूम मिले हों.
बीते साल एक घर में 20 सालों से रह रहे एक परिवार ने भी ऐसा ही कुछ दावा किया था. यहां उन्हें अचानक जो चीज मिली उसे देखकर सभी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. लिल नामक महिला को पता चला है कि उसके घर में जमीन के नीचे एक सीक्रेट रूम है. उसने घर की टाइल हटाकर लोगों को इस बारे में सोशल मीडिया पर बताया है.टाइल हटाने के बाद अंडरग्राउंड स्पेस नजर आ रहा है. उसने कहा, ‘मेरा परिवार यहां 20 साल से रह रहा है और हमें आज पता चला कि घर में एक बेसमेंट भी है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031