न्यायधानी के एक होटल में खाने के बाद बिल को लेकर संचालक और ग्राहकों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, होटल संचालक ने ग्राहकों पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने दो लोगों को काट भी लिया। इसके गुस्साए युवकों ने होटल में जमकर हगांमा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बिलासपुर पुराना बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल की है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार को मरार गली का रहने वाला संदीप देवांगन अपने दोस्त संजू और विशाल पटेल के साथ पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान गया था। पास ही होटल चलाने वाले राजेश उर्फ गोलू पासी का ग्राहकों से विवाद हो रहा था। संदीप और उसके साथियों ने बीच-बचाव की कोशिश की जिससे गोलू पासी नाराज हो गया। गोलू ने विशाल पटेल से मारपीट की और उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद होटल संचालक ने अपने पालतू जर्मन शेफर्ड को उन पर छोड़ दिया। कुत्ते ने विशाल और संदीप को काट लिया। इसके बाद संदीप ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई। जांच के दौरान होटल में लगी सीसीटीवी कैमरा देख। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पालतू कुत्ता युवकों की ओर दौड़कर आ रहा है। इसके बाद युवकों ने होटल में तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि, होटल संचालक आदतन बदमाश है।

 होटल संचालक की पत्नी ने भी दर्ज कराई शिकायत
इसके बाद होटल संचालक की पत्नी संगीता पासी ने भी थाने में शिकायत की दर्ज कराई।  वह अपने पति के साथ पुराना बस स्टैंड के पास होटल चलाती है। मंगलवार दोपहर वो घर पर थी। इसी दौरान तीन-चार युवक भोजनालय में गोलू पासी को पूछ रहे थे। गोलू वहां मौजूद नहीं था। होटल में उसका भाई युवराज था। जिसके बाद युवकों ने होटल में तोड़-फोड़कर युवराज मानिकपुरी से मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031