हल्की राहत के बाद अब वापस से गर्मी की शुरूआत होने वाली है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिणी हवा का प्रभाव कम होने और पश्चिमी हवा के प्रभाव बढऩे के कारण प्रदेश में एक अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है, जबकि न्यूनतम तापमान में मामले गिरावट हो सकती है। इसी कड़ी में रायपुर में सोमवार को मौसम आंशिक मेघमय रहने के आसार हैं और तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
वहीं, प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि अगले 24 घंटे में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। रविवार को राजधानी में दिनभर बादलों की आंख मिचौली जारी रही और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि देर शाम तेज हवाओं ने तपिश से कुछ हद तक राहत पहुंचाई है। वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा व अंधड़ के आसार भी बने।
छत्तीसगढ़ : प्रदेश में छाए रहेंगे बादल… धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान…
Previous ArticleBIG BREAKING छत्तीसगढ़ : स्कूल खुलने का समय बदला…आदेश जारी…
Next Article BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : आज से महंगी हुई शराब…
Related Posts
Add A Comment



















